बैरूत में प्रधानमंत्री कार्यालय और संसद के क़रीब प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया। लोगों की आपत्ति इस बात पर है कि देश की आर्थिक दशा लगातार ख़राब हो रही है और सरकार कोई भी ठोस क़दम उठाने में नाकाम है।
प्रधानमंत्री सअद हरीरी के बारे में प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने सत्ता की बागडोर तो संभाल ली है लेकिन वह देश के किसी भी क्षेत्र का सही प्रकार संचालन नहीं कर पा रहे हैं।
सरकार की ओर से नए टैक्स लगाए जाने पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है।
सरकार ने शुक्रवार को अपात बैठक बुलाई थी लेकिन कुछ सूत्रों का कहना है कि बैठक रद्द कर दी गई है।